परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों से काटा गया जुर्माना

नवादा : नवादा समाहरणालय के समीप परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडे के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान लगाया गया। जहां बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। नाबालिक ई-रिक्शा चला रहे चालक सहित ई-रिक्शा को जब्त किया गया। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनवरी माह से ही जिले में सभी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट का पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद शहर में विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

LN Mishra 1 22Scope News

आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं, इसलिए चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान – परिवहन पदाधिकारी

परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडे ने कहा कि आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसको लेकर हम लोगों के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। ताकि दुर्घटनाएं कम हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं उन्हें जब्त किया गया। वहीं वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर युसूफ उद्दीन, पप्पू कुमार पांडे, वीर बहादुर सिंह और मनीष कुमार सहित अन्य सिपाही मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पटना में चला सघन चेकिंग अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल की 25 गाड़ियों को किया जब्त

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...