Ramgarh: एनएच 23 पर चला वाहन जांच अभियान, इतने लाख रुपये वसूला जुर्माना

Ramgarh: परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने एवं ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिले के गोल एनएच 23 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Ramgarh: वाहन जांच अभियान

जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के द्वारा भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। जांच के दौरान भारी वाहनों सहित अन्य 15 से 20 बड़े वाहनों की जांच की गई, जिसमें 11 वाहनों में ओवर लोड एवं कागजात अधूरे पाए गए। उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई, जिसमें लगभग कुल 255000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

Ramgarh: 255000 रुपये का जुर्माना वसूला

उन्होंने बताया की जांच के दौरान 11 बड़ी वाहनों का पेपर फेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा होने के कारण लगभाग 255000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई।

Ramgarh: आगे भी होगी कार्रवाई

मौके पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने न दें और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन जरूर करें। जांच के दौरान उन्होंने बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा, उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...