बेगूसराय में चर्चित संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पैसा लेन-देन का विवाद बना कारण

बेगूसराय में चर्चित संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पैसा लेन-देन का विवाद बना कारण

बेगूसराय में चर्चित संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में, दो दोस्तों ने मिलकर संतोष की निर्मम हत्या कर दी । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

पैसा लेन-देन का था विवाद 

मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 का । जहां 7 अक्टूबर को नागदाह वार्ड नंबर 10 में मकई के खेत से संतोष कुमार का शव बरामद हुआ था । इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि हत्या के पीछे पैसे की लेन-देन की रंजिश थी । मृतक संतोष कुमार लगातार अपने पैसों की मांग कर रहा था । विकास और हर्ष बार-बार उसे टालते रहे । 6 अक्टूबर को दोनों ने संतोष को शराब पार्टी के बहाने बुलाया ।

शराब पिला कर चाकू से गोद कर की हत्या

शराब पिलाने के बाद चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया । पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में तेजी दिखाते हुए विशेष टीम गठित की । टेक्निकल रिसर्च और पूछताछ के बाद दोनों आरोपित  विकास कुमार और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया । उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और 5 हजार रुपए नगद भी बरामद हुए हैं । मृतक संतोष कुमार, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला था ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दोस्ती की आड़ में दुश्मनी, पैसों की लालच में इंसानियत की हत्या है। मृतक संतोष हत्याकांड ने पूरे बेगूसराय को हिला कर रख दिया है ।

ये भी पढ़े :  करवा चौथ व्रत 2025 : सुहागिनों का पर्व करवा चौथ ,जानिये पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

अजय कुमार की रिपोर्ट….

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...