झारखंड कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चाएं

रांची. कांग्रेस पार्टी की झारखंड इकाई की अहम बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्षों और ऑब्जर्वर के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक के बाद पार्टी प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस की बैठक की मुख्य बातें

ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (GPCC) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे आगामी एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण (BLA Training) नवंबर में आयोजित किया जाएगा, ताकि ज़मीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। हर जिले में जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (District Political Affairs Committee) का गठन किया जाएगा। AICC ऑब्जर्वर की मौजूदगी में पहली बार नया मॉडल अपनाते हुए जिला अध्यक्ष का चयन सुझावों के आधार पर किया गया है।

अनुशासन पर सख्ती का संकेत

पार्टी की गाइडलाइन को स्पष्ट करते हुए प्रभारी के राजू ने कहा कि, “जो भी पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेगा और सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से अनर्गल बयानबाजी करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी को शिकायत है, तो वह पार्टी फोरम में आकर बात करे, उसकी बात आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी।”

असंतुष्टों और समर्थकों दोनों की सुनी गई बात

जिन नेताओं को लेकर नाराज़गी सामने आई थी, उन्हें पार्टी फोरम में बुलाकर बातचीत की गई। वहीं, जिनकी नियुक्ति हुई है, उनके समर्थन में आए कार्यकर्ताओं की बातों को भी संज्ञान में लिया गया।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल...

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img