मुड़मा जतरा मेले के समापन समारोह में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, जानिए क्या कहा

रांची. ऐतिहासिक राजी पाड़हा मुड़मा जतरा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला। खोड़ा में हाथी-घोड़ा, रंपा-चंपा के साथ नाचते झूमते लोगों ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। खोड़ा नृत्य पारंपरिक आदिवासी संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करता है।

मुड़मा जतरा में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मुड़मा जतरा में शामिल होना मेरे लिए गर्व का क्षण होता है और वो भी एक विधायक या मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि मांडर की बेटी के तौर पर। उन्होंने कहा कि मांडर जतरा की पहचान देश-विदेश के स्तर पर होना, इसकी ख्याति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस जतरा मेला के आयोजन में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलता है। झारखंड में इस समय एक ऐसी सरकार है, जो आदिवासी-मूलवासी की जन भावना के साथ हर कदम पर खड़ी रहती है। पूर्व की सरकार में लैंड बैंक के नाम पर सरना-मसना की जमीन लेने का काम किया गया, जबकि आज सरना मसना की जमीन को संरक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मरांग गोमके योजना का लाभ लेकर आज राज्य के आदिवासी छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इतना ही नहीं मौजूदा हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार आदिवासी छात्रों के भविष्य के लिए बहुत कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मुड़मा जतरा की जमीन पर प्रशासनिक भवन एवं अतिथिशाला के निर्माण का प्रस्ताव कल्याण विभाग के समक्ष लंबित है। उम्मीद है कि इस दिशा में बहुत जल्द पहल तेज की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल...

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img