दुकान के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में चली ईंट, सूचना पर पहुंची पुलिस

दुकान के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में चली ईंट, सूचना पर पहुंची पुलिस

रजौली : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बजरंग वाली चौक बाजार में दुकानदार व ठेला वाले के बीच जमकर मारपीट व ईंट- पत्थर की घटना हुई है। इसमें रेडिमेड दुकान संचालक बेटा और ठेला चालक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मारपीट को लेकर चौक बाजार कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया। इसके कारण अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

DIARCH Group 22Scope News

22Scope News

सूचना पर पहुंची पुलिस, ठेला लगाने को लेकर हुआ विवाद

सूचना पर पहुंची 112 टीम की पुलिस ने मामले को नियंत्रित किया और मारपीट करने वाले ठेला चालक को खिलाफ रेडीमेड को थाने में आवेदन देने को कहा गया। बताया जाता है कि बजरंग वाली चौक के बीच चौक बाजार में एक रेडिमेड दुकान के सामने एक फल बेचने वाले ने अपना ठेला लगा रखा था।

22Scope News

करवा चौथ को लेकर बाजार में गहमा-गहमी थी

आपको बता दें कि करवा चौथ को लेकर बाजार में गहमा-गहमी थी। रेडिमेड दुकान में ग्राहक आ-जा नहीं पा रहे थे। इस पर रेडिमेड दुकानदार महेश राय व उसके पुत्र भोला कुमार ने ठेला चालक को ठेला हटाने को कहा। इसी को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ठेले के नीचे रखा ईंट से हमला करना शुरू कर दिया।

xx 1 22Scope News

ये भी पढ़े : विधासनभा सीटों को लेकर RJD की बैठक शुरू, जगदीश शर्मा के बेटे राहुल होंगे पार्टी में शामिल

Watch us Youtube: https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...