विधासनभा सीटों को लेकर RJD की बैठक शुरू, जगदीश शर्मा के बेटे राहुल होंगे पार्टी में शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सीटों के लेकर सभी पार्टियों का मंथन जारी है। साथ बैठक का दौर लगातार जारी है। अभी थोड़ी देर पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के बड़े नेताओं की बैठक चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। वहीं राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संसदीय दल की बैठक चल रही है। जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, आलोक मेहता और उदय नारायण चौधरी सहित पार्टी के तमाम सांसद, विधायक और नेता मौजूद हैं।

DIARCH Group 22Scope News

राबड़ी आवास पर बैठक शुरू

आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीट शेयरिंग और चुनाव के अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। देर शाम तक बैठक चलने की उम्मीद है।

यह भी देखें :

RJD में शामिल होंगे जगदीश शर्मा के बेटे राहुल

जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे और पूर्व विधायक राहुल शर्मा आज जदयू छोड़ राजद में शामिल होंगे। राहुल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। भूमिहार समाज से आने वाले जगदीश शर्मा की मगध क्षेत्र के भूमिहारों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।

यह भी पढ़े : राजद संसदीय दल की बैठक आज, उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट पर लालू लगायेंगे अंतिम मुहर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...