बोकारो बनेगा दिव्यांग शिक्षा का केंद्र, झारखंड-बिहार का पहला विकलांग कॉलेज 3 दिसंबर से होगा शुरू

Bokaro: शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बोकारो अब एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है। इस्पात नगरी में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए झारखंड और बिहार का पहला विकलांग कॉलेज खुलने जा रहा है। सेक्टर-5 स्थित आशा लता विकलांग केंद्र में आगामी 3 दिसंबर को इस कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा।

पढ़ाई अधूरी न रहे और सही मार्गदर्शन देना उद्देश्य :

कॉलेज के प्रारंभिक चरण में आर्ट्स और कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की जाएगी। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन संस्थान को हरसंभव सहयोग देगा, ताकि यह कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित हो सके। संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर बी. एस. जयसवाल ने बताया कि केंद्र के कई छात्र पहले से ही एसबीआई, रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। लेकिन 10वीं के बाद उचित मार्गदर्शन न मिलने के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई अधूरी रह जाती थी। उसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से यह कॉलेज शुरू किया जा रहा है।

छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर :

आशा लता विकलांग स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। पूरी तरह डोनेशन पर संचालित यह संस्थान दिव्यांग विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मदद करेगा। कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार इस अनोखी पहल में कितनी भागीदारी निभाती है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Patna Tax Meeting: GSTR-3B से Real Estate Revenue Gap तक, पटना...

Patna Tax Meeting: राज्य में कर राजस्व बढ़ाने, टैक्स अनुपालन को बेहतर बनाने और राज्य एवं केंद्र के कर प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत...

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...