Commercial Advertisment

LJP(R) की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई खत्म, कैंडिडेट फाइनल

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) की अभी थोड़ी देर पहले संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जो कि खत्म हो गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सांसद राजेश वर्मा, सांसद वीणा देवी, सांसद शांभवी चौधरी और सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सभी सांसद बाहर निकले। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की सीट को लेकर चर्चा हुई। संसदीय बोर्ड के मेंबर ने अंतिम फैसला चिराग पासवान पर छोड़ा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट का नाम फाइनल हो गया है।

Goal 7 22Scope News

NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा होने के बाद चिराग पासवान LJP(R) के कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर देंगे – धीरेंद्र कुमार मुन्ना

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा होने के बाद चिराग पासवान लोजपा-आर के कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। पार्टी के सभी सांसद और वरीय पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे।

DIARCH Group 22Scope News

यह भी देखें :

बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई, अंतिम निर्णय चिराग पासवान करेंगे – शांभवी चौधरी

शांभवी चौधरी ने कहा कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। इसमें बिहार चुनाव के लिए अंतिम निर्णयों के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया गया है। गठबंधन, सीट बंटवारा और कैंडिडेट के नामों पर जो भी अंतिम होगा, वो चिराग ही लेंगे। दूसरी ओर एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की उलटी गिनती चल रही है। एनडीए के अधिकतर नेता शनिवार को दिल्ली में जुटे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें बिहार चुनाव में सीटों और उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। बैठक में जाने से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज शाम या कल सुबहर तक एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा कर दी जाएगी।

LJP(R) की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई खत्म, कैंडिडेट फाइनल
LJP(R) की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई खत्म, कैंडिडेट फाइनल

यह भी पढ़े : बिहार विधान सभी चुनाव 2025 : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी सबसे उपर

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...