Big Breaking : NDA गठबंधन में सीट फॉर्मूला तय, सीटों का गणित जानिये…

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही दोनों गठबंधनों में सीटों को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच अभी थोड़ी देर पहले खबर आ रही है कि एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) छह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह सीटें दी गई है। एनडीए की तरफ से कल पटना में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

Goal 7 22Scope News

सम्राट व विजय ने कहा- हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि हम एनडीए साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। बीजपी- 101, जदयू- 101, लोजपा (रामविलास) – 29, आरएलएम – 6 और हम छह सीट मिली है। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार। फिर से एनडीए सरकार। वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट किया कि हम सभी एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे बिहार के विकास के लिए, सुशासन और स्थिरता के लिए और हर घर में खुशहाली के लिए। एनडीए के सभी सहयोगी दलों को हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं – दिलीप जायसवाल

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार,फिर से एनडीए सरकार।

नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं – संजय झा

वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

BJP 1 1 22Scope News

चिराग ने किया ट्वीट, लिखा- NDA परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया सीटों का बंटवारा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि हम एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार, इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के साथ।

इस सर्वसम्मत निर्णय का हर्षपूर्ण स्वागत करते हैं – उपेंद्र कुशवाहा

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि हम एनडीए साथियों ने मिल-बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस सर्वसम्मत निर्णय का हर्षपूर्ण स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं – संतोष सुमन

बिहार सरकार के मंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने ट्वीट कर लिखा कि हम एनडीए साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।

यह भी देखें :

NDA के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है – विनोद तावड़े

बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।

BJP 2 1 22Scope News

दिल्ली मुख्यालय में BJP चुनाव समिति की हो रही है बैठक

राष्ट्रीय राजधानी स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडे और मंत्री नितिन नवीन सहित पार्टी कई बड़े नेता मौजूद हैं।

NDA में विधानसभा के लिए हो रहा है सीटों का बंटवारा

आपको बता दें कि एनडीए में शामिल पार्टी में सीटों का बंटवारा हो गया है। अब विधानसभा के लिए सीटों का बंटवारा मिलना शुरू हो गया है। दिनारा सीट आरएलएम के खाते में गई है जबकि हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर लोजपा के खाते में गई है।

RLM के खाते में 6 सीटें

1. सासाराम

2. दिनारा

3. उजियारपुर

4. महुआ

5. बाजपट्टी

6. मधुबनी

HAM को मिली 6 सीटें

1. टेकारी – अनिल कुमार

2. कुटुंबा

3. अतरी

4. इमामगंज – दीपा मांझी

5. सिकंदरा – प्रफुल्ल कुमार मांझी

6. बराचट्टी – ज्योति देवी

LJP R के खाते में 29 सीटें

1. बखरी

2. साहिबपुर कमाल

3. रोसड़ा

4. राजा पाकड़

5. लालगंज

6. हायघाट

7. गायघाट

8. एकमा

9. मढ़ौरा

10. अगिआंव

11. ओबरा

12. अरवल

13. गयाजी

14. हिसुआ

15. फतुआ

16. दानापुर

17. ब्रह्रपुर

18. राजगीर

19. कदवा

20. सोनबरसा

21. बलीरामपुर

22. हिसुआ

23. गोविंदपुर

24. सिमरी बख्तियारपुर

25. मखदूम

26. कसबा

27. सुगौली

28. मोरवा

यह भी पढ़े : NDA की सीट शेयरिंग की आज होगी घोषणा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...