Advertisment

NDA की सीट शेयरिंग की आज होगी घोषणा

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान करीब एक हफ्ते होने के करीब है लेकिन दोनों महागठबंधनों में अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है। दोनों गठबंधनों में मथापच्ची चल रही है। इस बीच आज यानी 12 अक्टूबर को दोपहर बाद हो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

सीट शेयरिंग  – जेपी नड्डा के आवास पर चल रही है बड़ी बैठक

आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार प्रभारी विनोद तांवरे सहित कई बिहार भाजपा के वरिय नेता बैठक में शामिल हैं। आज शाम में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

आज आ सकती है BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आज दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद शाम पांच बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को मंजूरी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ सकती है।

यह भी पढ़े : बिहार NDA में सीटों का फार्मूला लगभग तय, कौन पार्टी कितने पर लड़ेगी जानिये…

अंशु झा की रिपोर्ट

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...

Gumla PM JANMAN Review Meeting: गुमला में पीएम जनमन योजना की...

Gumla PM JANMAN Review Meeting: जिले में चल रही अलग-अलग विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में डिप्टी कमिश्नर...