Bihar Election 2025: चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट आउट, जानिए कौन कहां से ठोक रहा दावा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। नई दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को कुल 29 सीटें मिली हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने कई सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं।

Bihar Election 2025: LJP (रामविलास) के संभावित उम्मीदवार

विधानसभा क्षेत्रसंभावित उम्मीदवार
बखरीसंजय पासवान
साहिबपुर कमालसुरेन्द्र विवेक
लालगंजराजकुमार शाह
हायघाटशाहबाज हुसैन कैफ़ी
गायघाटकोमल सिंह
एकमामुन्ना सिंह
अगिआंवज्योति देवी
अरवलसुनील यादव
दानापुरवेद प्रकाश पांडेय
सिमरी बख्तियारपुरसंजय सिंह
मखदूमपुररानी कुमारी
कसबाविक्रमजीत झा
सुगौलीलोहा पांडे
मोरवाअभय सिंह

Bihar Election 2025: LJP (R) को मिली ये 29 सीटें

बखरी, साहिबपुर कमाल, रोसड़ा, राजा पकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुआ, दानापुर, ब्रह्मपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली, मोरवा, हिसुआ, फुलवारी शरीफ

Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा इस प्रकार

  • BJP – 101 सीटें
  • JDU – 101 सीटें
  • LJP (रामविलास) – 29 सीटें
  • RLM (उपेंद्र कुशवाहा) – 6 सीटें
  • HAM (जीतनराम मांझी) – 6 सीटें

Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी का पोस्ट

वहीं सीट बंटवारे की घोषणा होने के बाद बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एनडीए गठबंधन के सभी दलों में सीटों का वितरण पूरा हुआ। भाजपा-101, जदयू-101, LJP (R)- 29, RLM-6, HAM-6 सीटों पर साझा गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। इधर एनडीए के सभी दल चुनाव के लिए एकजुटता के साथ मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ़ महाठगंबधन के दल एक दूसरे पर लट्ठ भांज रहे हैं। विपक्ष का गठबंधन अब लठबंधन का रूप ले चुका है। अब तो लोग ये भी पूछने लगे हैं कि नॉमिनेशन की तारीख़ आने तक इनके बीच बातचीत भी शुरू हो पाएगी कि नहीं?’

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...