Bihar Election 2025: कल 4 बजे होगी NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उम्मीदवारों के नाम का हो सकता है ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है। BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि LJP (रामविलास) को 29 सीटें, RLM को 6 सीटें और HAM को भी 6 सीटें मिली हैं। अब कल 4 बजे NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बताया जा रहा है कि इसमें उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

Bihar Election 2025: NDA में सीटों का बंटवारा

  • BJP को 101 सीट
  • JDU को 101 सीट
  • LJP (रामविलास) को 29 सीट
  • RLM को 6 सीट
  • HAM को 6 सीट

Bihar Election 2025: 6 सीटों से मांझी नाराज

वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को कुल 6 सीटें मिली हैं। लेकिन इस फैसले से पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) नाराज नजर आ रहे हैं। मांझी ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि, “एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का फैसला हमें स्वीकार है, लेकिन हमारे महत्व को कम आंका गया है। इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़ सकता है।” हालांकि उन्होंने नाराजगी के बीच ही HAM ने 6 में से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है-

  1. इमामगंज (Imamganj) से दीपा मांझी
  2. बराचट्टी (Barachatti) से ज्योति देवी
  3. टेकारी (Tekari) से अनिल कुमार
  4. सिकंदरा (Sikandra) से प्रफुल्ल कुमार मांझी

वहीं बाकी दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, सासाराम सीट से खुद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा (Snehlata Kushwaha) उम्मीदवार होंगी।

Bihar Election 2025: RLM ने घोषित किए ये उम्मीदवार

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है। वहीं बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी। बचे हुए एक सीट पर जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

Bihar Election 2025: बीजेपी के बिहार प्रभारी ने कहा

बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “NDA के सभी सहयोगी दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण किया है। इस बार बड़े भाई–छोटे भाई की भूमिका समाप्त कर दी गई है।” बीजेपी और जेडीयू दोनों को बराबर 101-101 सीटें मिलना इस बात का संकेत है कि गठबंधन में अब संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...