मधेपुरा में सोनाय महाराज मंदिर भूमि विवाद मामले पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

मधेपुरा में सोनाय महाराज मंदिर भूमि विवाद मामले पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया पंचायत अंतर्गत सधुवा वार्ड दो के ग्रामीणों ने श्री श्री 108 सोनाय महाराज मंदिर की भूमि विवाद और प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है।

Goal 7 22Scope News

m11 22Scope News

m22 22Scope News

आयोजित ग्रामसभा में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया

मंगलवार को आयोजित ग्रामसभा में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम सधुवा स्थित श्री श्री 108 सोनाय महाराज मंदिर की भूमि वर्ष 1973 में दाहु मंडल द्वारा दान पत्र के माध्यम से मंदिर सेवायत को निबंधित की गई थी। तब से उक्त भूमि पर मंदिर की खेती और धार्मिक गतिविधियां होती आ रही हैं।

mmm 22Scope News

मंदिर की जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि आठ अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उमेश मंडल सहित कई लोगों ने षड्यंत्र रचकर हथियार से लैस होकर मंदिर की भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। मना करने पर उन लोगों ने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

मामला कोर्ट में प्रक्रियाधीन लेकिन फर्जी तरीके से बेच दिया गया

ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे दिन रजिस्ट्री ऑफिस से नकल निकालने पर पता चला कि उक्त जमीन को उमेश मंडल के द्वारा बेईमानी से फर्जी तरीके से बेच दिया गया है। जबकि इस भूमि पर पहले से ही धारा 163 BNS के तहत न्यायालयीय प्रक्रिया चल रही है। लोगों ने कहा कि अनुमंडल न्यायालय के आदेश को भी नामित व्यक्ति अवहेलना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मोकामा में विधायक अनंत सिंह ने पूजा अर्चना के बाद जेडीयू प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन…

रमन कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...