पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर जोर दिया।
Patna News पटना: बिहार की भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने राजधानी पटना में विभाग की ओर से बनाए जा रहे सभी निर्माणाधीन भवनों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया है। सोमवार को एमएलए आवासन योजना के तहत निर्माणाधीन एमएलए हॉस्टल परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।
Patna News:निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और भवन में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य अभियंता गुणवत्ता और उनकी टीम से निर्माण सामग्री के सैंपल एकत्र कर केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने को कहा।
मौके पर नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्ट यानी एनडीटी के तहत यूपीवी टेस्ट, रिबार लोकेटर टेस्ट और रिबाउंड हैमर टेस्ट भी कराए गए। इन परीक्षणों के जरिए निर्माण सामग्री और भवन की गुणवत्ता की जांच की गई।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता में निर्धारित उच्च मानकों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Key Highlights
- मंत्री लेशी सिंह ने पटना में निर्माणाधीन भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए।
- एमएलए हॉस्टल परिसर का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।
- निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
- एनडीटी के तहत यूपीवी, रिबार लोकेटर और रिबाउंड हैमर टेस्ट कराए गए।
- एमएलए हॉस्टल में कुल 83 सुइट और तीन लिफ्ट का प्रावधान किया गया है।
Patna News:अग्नि सुरक्षा और लिफ्ट व्यवस्था पर भी जोर
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भवन के डिजाइन में कुछ सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द नया डिजाइन उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा, लिफ्ट, विद्युत और जलापूर्ति व्यवस्था का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने परिसर में गार्डन वर्क को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
सचिव ने निर्माण सामग्री की जांच विभागीय प्रयोगशाला में कराने पर जोर दिया, ताकि भवन का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो सके। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए संबंधित अभियंताओं और कार्य एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Patna News:छह मंजिला अत्याधुनिक संरचना में तैयार होगा MLA Hostel
एमएलए हॉस्टल परिसर को बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, अपर ग्राउंड फ्लोर, सर्विस फ्लोर और छह ऊपरी मंजिलों वाली अत्याधुनिक संरचना के रूप में विकसित किया जा रहा है। भवन में कुल 83 सुइट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कैंटीन और डाइनिंग एरिया में एक साथ 72 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।
भवन के प्रथम तल पर 17 सुइट, दो लाउंज और दो स्टोर बनाए जा रहे हैं। द्वितीय तल पर 16 सुइट, तीन लाउंज और दो स्टोर होंगे। तृतीय और चतुर्थ तल पर 17-17 सुइट, दो-दो लाउंज और दो-दो स्टोर की सुविधा होगी।
पांचवें तल पर 16 सुइट, तीन लाउंज और दो स्टोर बनाए जाएंगे। छठे तल पर पार्टी हॉल, स्टोर, पैंट्री और शौचालय की व्यवस्था होगी। पूरे भवन में 16, 16 और 8 लोगों की क्षमता वाली कुल तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान विभाग के सचिव प्रणव कुमार, अपर सचिव राजेश कुमार सिंह, अभियंता प्रमुख विद्युत, मुख्य अभियंता गुणवत्ता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कीवर्ड्स: Patna News, Bihar News, लेशी सिंह, MLA Hostel Patna, भवन निर्माण विभाग, पटना निर्माण कार्य, सरकारी भवन, Construction Quality, Bihar Building Construction, MLA आवासन योजना


















