आदिवासी अधिकार बचाओ संगठन ने कुरमी/कुड़मी के ST दर्जे की मांग के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Palamu: झारखंड में कुरमी/कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग के खिलाफ आदिवासी संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को पलामू प्रमंडल स्तरीय आदिवासी अधिकार बचाओ आक्रोश रैली का आयोजन मेदिनीनगर कचहरी परिसर में किया गया।

बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने लिया भाग:

इस रैली में प्रमंडल के सात जिलों के आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली का आयोजन आदिवासी अधिकार बचाओ संगठन की ओर से किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। रैली में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अब राज्यभर में जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरमी/कुड़मी समुदाय को ST सूची में शामिल करने की साजिश के खिलाफ आदिवासी समाज एकजुट है और इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

आदिवासियों की पहचान और अधिकारों से समझौता नहीं :

आंदोलनकारियों ने “जयराम महतो मुर्दाबाद” और “सुदेश महतो मुर्दाबाद” के नारे लगाए और सरकार से मांग की कि आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाए। इससे पहले लोहरदगा, गुमला, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और खूंटी जैसे जिलों में भी इसी मुद्दे पर विरोध रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

 

 

 

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...