Adivasi Hunkar Maharally : कुड़मी के ST दर्जे की मांग के विरोध में आज रांची में आदिवासी हुंकार महारैली

रांची के प्रभात तारा मैदान में आज आदिवासी हुंकार महारैली, कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग के विरोध में हजारों लोग जुटे अपनी पहचान की रक्षा को।


Adivasi Hunkar Maharally  रांची: कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग का झारखंड के आदिवासी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इसी विरोध को स्वर देने के लिए आज 17 अक्तूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार महारैली आयोजित की गई है। इस रैली में राज्य भर से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटेंगे।

रैली से पहले धुमकुड़िया भवन, करमटोली में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आदिवासी संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देना न केवल संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता और हक पर सीधा हमला है।


Key Highlights:

  • आज रांची के प्रभात तारा मैदान में होगी आदिवासी हुंकार महारैली

  • रैली का आयोजन कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग के विरोध में

  • झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठन रहेंगे शामिल

  • रैली में हजारों की संख्या में लोग दिखाएंगे एकजुटता

  • नेताओं ने कहा – “यह आंदोलन हक और पहचान की रक्षा के लिए है


Adivasi Hunkar Maharally Ranchi

प्रेस वार्ता को देवकुमार धान, लक्ष्मीनारायण मुंडा, प्रेमशाही मुंडा, नारायण उरांव, बलकु उरांव, दर्शन गोंझू, अभय भुटकुंवर, बबलू मुंडा, जगलाल पाहन, जॉन जॉनसन गुड़िया और सुदर्शन भँगरा ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि “यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि अपनी पहचान और हक की रक्षा की हुंकार है।”

रैली के माध्यम से आदिवासी समाज राज्य और केंद्र सरकार से यह मांग करेगा कि कुड़मी समाज को ST सूची में शामिल करने के किसी भी प्रस्ताव को तुरंत खारिज किया जाए। साथ ही सरकार से यह भी आग्रह किया जाएगा कि वह संविधान में वर्णित आदिवासी जनजातीय अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...