10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और 2 लाख का इनामी लोदरो ने किया सरेंडर 

Ranchi-नक्सली सुरेश सिंह मुंडा – भाकपा माओवादी संगठन का कुख्यात नक्सली और 10 लाख का इनामी सुरेश सिंह मुंडा और एरिया कमांडर लोदरो उर्फ सुभाष ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया.

सुरेश सिंह मुंडा को पहाड़ी क्षेत्रों का विशेष जानकारी और रणनीतिकार माना जाता है.

डीआईजी कार्यालय में आईजी एवी होमकर, डीआईजी पंकज कंबोज की उपस्थिति आत्मसमर्पण की कारवायी पूर्ण की गयी.

इन दोनों नक्सलियों के उपर 121 से अधिक मामले दर्ज है. पुलिस लम्बे वक्त से दोनों नक्सलियों के परिजनों से सम्पर्क में थी.

परिजनों के माध्यम से नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाया जा रहा था.

आखिरकार पुलिस की कोशिश रंग लायी और दोनों ही नक्सलियों ने आत्म समर्पण करने की लिए अपनी हामी भर दी.

आत्मसमर्पण समारोह में पहुंचे सुरेंद्र सिंह की पुत्री ने कहा कि पहले समाज के बीच जाने में काफी हिचक महसूस होती थी,

लेकिन अब अपने आप को बेहतर महसूस कर रही हूं.

दरअसल  सरकार की कोशिश सभी भाकपा माओवादी नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवा कर मुख्यधारा में  जोड़ने की है.

इसके पहले भी कई नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाया जा चुका है.

यह उसी की एक कड़ी है.

आने वाले दिनों में कई और नक्सलियों का आत्मसमर्पण करने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

रिपोर्ट- मुर्शिद 

कृप्या इसे भी पढ़ें-

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...