Advertisement
Advertisement

झारखंड में हर हाल में लागू होगा 1932 का खतियान- जगन्नाथ महतो

झारखंड में हर हाल में लागू होगा 1932 का खतियान- जगन्नाथ महतो

रांची : झारखंड में हर हाल में लागू होगा 1932 का खतियान- जगन्नाथ महतो- झारखंड

विधानसभा का बजट सत्र के दूसरे दिन का विपक्ष द्वारा

1932 का खतियान लागू करने को लेकर सदन में भी मांग उठी.

इसके साथ स्थानीय नियोजन नीति और भाषा को लेकर

गोड्डा विधायक अमित मंडल ने भी अपनी बातों को रखा.

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा,

1932 को लेकर सबसे पहले हमने आवाज उठायी थी,

लेकिन अब और लोग भी सामने आ रहे हैं. हम फिर एक बार दोहराते हैं कि झारखंड में हर हाल में हमारी सरकार में 1932 का खतियान लागू होगा.

नियोजन नीति का ड्राफ्ट पेश करे सरकार

वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी 1932 का खतियान लागू करने की मांग की है. इसको लेकर मार्च में विधानसभा घेरने की भी तैयारी है. वहीं रणधीर सिंह ने भी कहा कि मौजूदा सरकार स्पष्ट करें कि आखिर उनकी स्थानीय नियोजन नीति क्या है. इसका अगर ड्राफ्ट है तो वह पेश करे. फिर इस पर चर्चा होगी.

झारखंड में लोगों की वार्षिक आमदनी घटी- प्रदीप यादव

बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने सदन में कहा है कि एक रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में लोगों की वार्षिक आमदनी घटी है. उन्होंने मांग किया है कि कितने प्रतिशत व्यक्ति की वार्षिक आमदनी घटी है इसकी जांच राज्य सरकार स्वतंत्र एजेंसी से कराएं.

वार्षिक आमदनी 13 प्रतिशत घटी

दरअसल कांग्रेस विधायक ने अल्प सूचित प्रश्न के दौरान योजना एवं विकास विभाग से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि विश्व के 200 प्रमुख अर्थशास्त्रियों की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में भारत के निचले तबके के 50 प्रतिशत व्यक्ति की वार्षिक आमदनी 13 प्रतिशत घटी है. क्या यह सही है. इसका दुष्प्रभाव भी झारखण्ड के निचले तबके के लोगों पर पड़ा है. इस पर विभागीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बताया है कि विभाग के विशेषज्ञ इस मामले का अध्ययन करेंगे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Commercial Advertisment

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...