झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ़ कोल वाशरी प्रदूषण मामले में हुई सुनवाई, जानिए

रांची. झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ़ जिले के बसंतपुर कोल वाशरी से हो रहे प्रदूषण को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका खुशीलाल महतो की ओर से दायर की गई थी, जिसमें क्षेत्र में फैल रहे ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों से दाखिल एफिडेविट पर गौर करने की बात कही है। अदालत ने यह जांचने को कहा है कि क्या पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन सही तरीके से हुआ है या नहीं।

बता दें कि, हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि कोयला और अन्य खनिज ढोने वाले सभी ट्रक तिरपाल से ढके हों ताकि सड़क पर धूल ना फैले और प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके। साथ ही वाहनों पर राजनीतिक, धार्मिक या किसी भी तरह के अनधिकृत झंडे हटाने और ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह भी कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी हाल में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न हो। मामले की अगली सुनवाई अब 19 नवंबर को होगी।

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...