SK Mandal Group of Institutions के चेयरमैन के जन्मदिन पर 25 छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

पटना : SK Mandal Group of Institutions के चेयरमैन एसके मंडल के जन्मदिन के अवसर पर समूह की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंडल ने घोषणा की कि समूह के अंतर्गत संचालित संस्थानों में अध्ययनरत कुल 25 विद्यार्थियों को ‘एसके मंडल छात्रवृत्ति योजना’ के तहत पूर्ण रूप से निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

‘हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में इस योजना का दायरा बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकें’

इस विशेष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को ओटी असिस्टेंट, डीएमएलटी, ड्रेसर जैसे प्रमुख चिकित्सा एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्णशिक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में इस योजना का दायरा बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

समूह के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने चेयरमैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

वहीं समूह के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चेयरमैन एसके मंडल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके इस प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी कदम की सराहना की। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

यह योजना SK Mandal Group of Institutions के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित संस्थानों में लागू होगी

1. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस – समस्तीपुर

2. विद्यापति इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन – समस्तीपुर

3. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस – पूर्णिया

4. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन – पटना

5. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन – मधेपुरा

यह भी पढ़े : SK Mandal Group of Institutions पटना द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...