Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली: 6 नवंबर को सरायकेला में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

झारखंड में 6 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरायकेला में होने वाले इस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है।राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली रांची: झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 7,330 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह वितरण समारोह सरायकेला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। Key Highlights: 6 नवंबर को 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे कार्यक्रम...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट : Ranchi और Hatia स्टेशन पर Crowd Control और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV निगरानी और सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए।छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट रांची: छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन और हटिया स्टेशन में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दोपहर 3:50 से शाम 5:20 बजे तक रांची स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और ट्रेन संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में...

Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: Govardhan Puja, Chitragupt Puja और Bhai Dooj के साथ रांची में गूंजा Sohray उत्सव

झारखंड में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। रांची में सोहराई पर्व की धूम, हेहल में जतरा महोत्सव का आयोजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व।Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग रांची: दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज तीनों पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम हैं। ये पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रेम, कर्तव्य, न्याय और आभार की भावना को भी उजागर करते हैं।Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: गोवर्धन पूजा इस वर्ष बुधवार, 23 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा...

झारखंड हाईकोर्ट में जज-वकील बहस मामला: हाईकोर्ट की पांच जजों की बेंच ने वकील से मांगा स्पष्टीकरण

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में गुरुवार को हुई एक घटना अब बड़े कानूनी मसले का रूप ले चुकी है। अदालत में जज और वकील के बीच तीखी नोकझोंक के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट की पांच जजों की बेंच ने मामले में सुनवाई शुरू की। इस दौरान कोर्ट ने अधिवक्ता महेश तिवारी से- उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?..इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

पांच जजों की बेंच ने लिया संज्ञान :

घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए जज-वकील बहस मामले में सुनवाई शुरू की। बेंच ने वकील महेश तिवारी को तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामला क्या है?

16 अक्टूबर को एक याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस राजेश कुमार और अधिवक्ता महेश तिवारी के बीच बहस के दौरान माहौल गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार जस्टिस राजेश कुमार द्वारा की गई एक “सामान्य टिप्पणी” पर वकील तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा-“देश जल रहा है। देश न्यायपालिका के साथ जल रहा है।” इस बहस का वीडियो कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद न्यायालय प्रशासन ने वह लिंक हटा लिया।

वायरल वीडियो से हटाया गया लिंक:

वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद अदालत प्रशासन ने लाइव स्ट्रीम का लिंक हटा लिया। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे “न्यायपालिका के प्रति असम्मान” बताया तो कुछ ने “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा” करार दिया।

आगे क्या?

अदालत अब तीन सप्ताह बाद वकील द्वारा दाखिल जवाब पर विचार करेगी। तब तक के लिए इस मामले में सुनवाई स्थगित कर दी गई है। कानूनी जानकारों के अनुसार, यदि अदालत वकील की सफाई से संतुष्ट नहीं हुई, तो यह मामला कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच सकता है।

Related Posts

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली:...

झारखंड में 6 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरायकेला में होने वाले इस समारोह की तैयारी अंतिम...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट :...

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV...

Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: Govardhan Puja, Chitragupt Puja...

झारखंड में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। रांची में सोहराई पर्व की धूम, हेहल में जतरा महोत्सव...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel