विनय बिहारी, मंत्री रेणु देवी व नारायण साह ने किया नॉमिनेशन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा से भाजपा विधायक विनय बिहारी, बेतिया से बिहार सरकार की पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणू देवी और नौतन से भाजपा विधायक नारायण साह ने आज अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बेतिया के रमना मैदान मे आर्शिवाद सह नामांकन सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय खनन व कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित कई गणमान्य शामिल रहे।

Goal 7 22Scope News

अनुराग ठाकुर ने BJP प्रत्याशियों की जीत के लिए मुट्ठी बंद कर नारा लगवाया

सभा को संबोधित करते हुए सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए मुट्ठी बंद कर नारा लगवाया। साथ ही कहा कि यहा नेशनल डेवलपमेंट एलाइंस भी है, सुशासन है, लॉ एंड आर्डर है, सुरक्षित बॉर्डर और रोजगार है। लोगों से नारा लगवाया रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार। यहां बुजुर्गो और विधवाओं का पेंशन बढ़ा है। आईआईटी, एनआईटी, छह एयरपोर्ट और एम्स बना है। नौकरी और रोजगार बिहार में तेजी से बढ़ रहा है। महागठबंधन को कौरव बताते हुए एनडीए को पांडव बताया। पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर बना। बिहार में माता सीता का मंदिरा बना। 2005 के पहले भी बिहार में आया था और इसके बाद भी आया हूं। बिहार में बहुत विकास हुआ है।

अनुराग ने कहा- RJD के शासन में 118 नरसंहार हुए

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजद के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए। अपहरण होते थे। लालू यादव ने बिहार को जंगलराज बनाया था। राजद जब-जब आई है अपने साथ तबाही लाई है। बिहार में पहले सूर्य अस्त और अपराधी मस्त रहते थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहारियों को पैखाना साफ करने वाला बताया था। उनके साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव क्यों गठबंधन किए हैं। विपक्ष द्वारा नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने वाली बात पर लोगों से पूछा कि मोदी की मां को गाली देना क्या सही है। अपनी मां को अग्नि देने के बाद दो घंटे में जो देश की लोगों की सेवा में लग जाए ऐसा नरेंद्र मोदी हीं हो सकता है।

Vinay Vihari BJP 1 22Scope News

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने लोगों से हाथ उठवाकर जीत का भरोसा मांगा

वहीं राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने लोगों से हाथ उठवाकर जीत का भरोसा मांगा। लोगों से कहा कि अब आप लोगों को लालटेन के नीचे नहीं बैठना पड़ता है। एलईडी के नीचे बैठते है। वहीं महागठबंधन को धोखेबाज बताया। लालू यादव और तेजस्वी यादव लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। बिहार में पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं। आज सुरक्षा का माहौल है। लोगों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार आने वाला है। दीपावली और छठ इससे बड़ा आपका लोकतंत्र का त्योहार आया है, वोट जरूर दें। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलकर बिहार का खूब विकास किया। महिलाओं के खाते में सीधे 10 हजार रुपए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि की राशि जा रही है। बहुत सारा विकास का काम हुआ है। राजस्थान के अपने चुनाव क्षेत्र रहे बिहारियों का आधार प्रकट किया कि बिहारियों ने मुझे बहुत अच्छे वोटों से जिताया है।

यह भी पढ़े : सीतामढ़ी से कुल 6 NDA प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, नामांकन में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री और प्रहलाद जोशी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...