एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना से विस्थापित एवं प्रभावित पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना से विस्थापित एवं प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियो, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य परियोजना क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की समस्याओं को निकटता से समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, अस्पताल एवं रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।

उपायुक्त सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, “आपके अधिकार को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मुआवजा, पुनर्वास, स्थानीय रोजगार और सामुदायिक विकास से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान प्रशासनिक और संवादात्मक प्रक्रिया से किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “रूल ऑफ लॉ सर्वोपरि है, और प्रशासन सदैव पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों के साथ खड़ा रहेगा। प्रत्येक पात्र लाभुक को उसकी निर्धारित राशि एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव कदम उठाएगा।”

उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का माध्यम बनें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास एवं कम्युनिटी डेवलेपमेंट के लिए कई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर एसडीओ, बड़कागांव सीओ, बीडीओ एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...