एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा प्रेस मीट का आयोजन

हजारीबाग:बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा 11 फरवरी 2025 को एनटीपीसी सीकरी कार्यालय में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इसमें बड़कागांव क्षेत्र के प्रमुख कुछ पत्रकार सहित जिले के प्रमुख पत्रकारों ने भाग लिया।

बादम कोयला खनन परियोजना टीम की ओर से परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने सभी पत्रकारो का स्वागत किया। बादम परियोजना टीम द्वारा अब तक के परियोजना के विकास के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एनटीपीसी बड़कागांव कार्यालय में एक जन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इसके बाद सभी पत्रकरों से चर्चा की गई, जिसमें पत्रकारों ने जनता की चिंताओं और अपेक्षाओं के बारे में बात की। बादम टीम ने इसे नोट किया साथ ही इसकी सराहना की। स्थानीय समाज की अपेक्षाओं पर काफी चर्चा के बाद प्रेस मीट समाप्त हुई। परियोजना प्रमुख ने आश्वासन दिया कि ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...