Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली: 6 नवंबर को सरायकेला में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

झारखंड में 6 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरायकेला में होने वाले इस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है।राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली रांची: झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 7,330 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह वितरण समारोह सरायकेला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। Key Highlights: 6 नवंबर को 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे कार्यक्रम...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट : Ranchi और Hatia स्टेशन पर Crowd Control और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV निगरानी और सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए।छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट रांची: छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन और हटिया स्टेशन में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दोपहर 3:50 से शाम 5:20 बजे तक रांची स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और ट्रेन संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में...

Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: Govardhan Puja, Chitragupt Puja और Bhai Dooj के साथ रांची में गूंजा Sohray उत्सव

झारखंड में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। रांची में सोहराई पर्व की धूम, हेहल में जतरा महोत्सव का आयोजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व।Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग रांची: दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज तीनों पर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम हैं। ये पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रेम, कर्तव्य, न्याय और आभार की भावना को भी उजागर करते हैं।Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: गोवर्धन पूजा इस वर्ष बुधवार, 23 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा...

Ranchi Cyber Crime: Doctor और Retired Officer से 8.35 Crore की Cyber Fraud, आरोपी MP से Arrest  

रांची में डॉक्टर और रिटायर्ड अफसर से 8.35 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस ने आरोपी पवन गौर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया, जांच जारी।


Ranchi Cyber Crime:  रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने निवेश पर ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर एक डॉक्टर और मर्चेंट नेवी के रिटायर अधिकारी से कुल 8.35 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड में पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से आरोपी पवन गौर को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराध थाना रांची की टीम ने सिवनी पुलिस की मदद से पवन गौर को उसके काहारी मुहल्ला, गुरुनानक वार्ड स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और वाट्सएप चैट जब्त किए हैं, जो ठगी में उपयोग किए गए थे।


Key Highlights:

  • रांची साइबर थाना की टीम ने 8.35 करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।

  • आरोपी की पहचान पवन गौर, निवासी — सिवनी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

  • आरोपी ने एक डॉक्टर से 3.75 करोड़ और पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी से 4.60 करोड़ रुपए ठगे।

  • आरोपी फर्जी निवेश ऐप व WhatsApp ग्रुप के जरिये लोगों को झांसे में लेता था।

  • पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, सिम कार्ड व चैट रिकॉर्ड बरामद किए।

  • दोनों पीड़ितों ने 10 सितंबर को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


Ranchi Cyber Crime:  डॉक्टर से 3.75 करोड़ की ठगी

सदर अस्पताल, रांची के एक एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर ने 10 सितंबर को साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 109/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एफआईआर के अनुसार, उन्हें “Fyers Securities Pvt. Ltd.” नामक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर भेजे जाते थे।

उन्हें फर्जी ऐप “Fyers” डाउनलोड करने को कहा गया, जिसमें नकली मुनाफा दिखाया गया ताकि विश्वास पैदा हो।
इसके बाद डॉक्टर ने विभिन्न बैंक खातों में करीब 3.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो पता चला कि पूरा सेटअप फर्जी था

Ranchi Cyber Crime:  रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर से 4.60 करोड़ की ठगी

दूसरे पीड़ित मर्चेंट नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हें फेसबुक पर “Nomura & GTPF” नाम से चल रहे एक निवेश विज्ञापन के जरिए झांसे में लिया गया।
उन्होंने भी 10 सितंबर को साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 110/25 दर्ज कराई।
आरोपियों ने उन्हें लगातार उच्च रिटर्न का लालच देकर 4.60 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।

Ranchi Cyber Crime:  पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

रांची पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन गौर के बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच की जा रही है।
संभावना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हैं।
एसीपी साइबर थाना ने कहा कि पीड़ितों के पैसे ट्रेस करने और अन्य खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है।

Highlights

Related Posts

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली:...

झारखंड में 6 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7,330 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरायकेला में होने वाले इस समारोह की तैयारी अंतिम...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट :...

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV...

Deepawali के बाद Jharkhand में धार्मिक रंग: Govardhan Puja, Chitragupt Puja...

झारखंड में गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। रांची में सोहराई पर्व की धूम, हेहल में जतरा महोत्सव...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel