Ranchi Cyber Crime News: पुलिस अधिकारी बन अधेड़ से ₹1.55 लाख और बुजुर्ग से ₹4 लाख की ठगी

रांची में साइबर अपराधियों ने दो बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी बनकर अधेड़ से ₹1.55 लाख और सोलर सिस्टम का पैसा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ₹4 लाख की ठगी की गई।


Ranchi Cyber Crime News रांची: रांची में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में अधेड़ और बुजुर्ग से लाखों रुपए की ठगी कर ली।

पहली घटना बरियातू इलाके की है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय जितेंद्र अपने साले के इलाज के लिए बिहार से रांची आए थे। इसी दौरान उन्हें एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था और उसने खुद को दिल्ली साइबर क्राइम थाना का अधिकारी बताया। उसकी वर्दी पर स्टार का निशान भी लगा था।


Key Highlights

  • रांची में साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बनकर 50 वर्षीय अधेड़ से ₹1.55 लाख ठगे।

  • आरोपी ने वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया और अश्लील बातचीत का आरोप लगाकर पैसे वसूले।

  • बरियातू निवासी जितेंद्र ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई।

  • दूसरी घटना में 73 वर्षीय स्वप्न कुमार भट्टाचार्य से सोलर सिस्टम का पैसा दिलाने के नाम पर ₹4 लाख की ठगी।

  • दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।


Ranchi Cyber Crime News :

आरोपी ने जितेंद्र को धमकाते हुए कहा कि उन पर किसी लड़की से अश्लील बातें करने का आरोप है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी ने पैसे की मांग की। सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के डर से जितेंद्र घबरा गए और साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में ₹1.55 लाख ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें समझ आया कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं।

Ranchi Cyber Crime News :

दूसरी घटना में 73 वर्षीय स्वप्न कुमार भट्टाचार्य को शिकार बनाया गया। उन्हें एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनके द्वारा लगाए गए सोलर सिस्टम का पैसा वापस मिलेगा। इसके लिए उनसे एक फॉर्मेट भरने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने प्रक्रिया पूरी की, उनके अकाउंट से करीब ₹4 लाख रुपए कट गए।

दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने रांची साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की तलाश जारी है।

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...