Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव में नाम वापसी व स्क्रूटनी आज, कुल 1250 से अधिक नामांकन, कई सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन में ‘फ्रैंडली फाइट’

Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव में नाम वापसी व स्क्रूटनी आज, कुल 1250 से अधिक नामांकन, कई सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन में ‘फ्रैंडली फाइट’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण के नामांकन का कल यानी 17 अक्टूबर को अंतिम दिन था। कुल 1250 पर्चे दाखिल किए गए हैं। आज यानी 18 अक्टूबर से उम्मीदवारों के फार्म की स्क्रूटनी होगी। साथ ही नाम वापसी भी आज ही हो सकती है। नाम वापसी को लेकर महागठबंधन और राजग में बैठकों का दौर जारी है। पहले चरण के लिए छह नवंबर को मतदान होगा।

Goal 7 22Scope News

पहले चरण में पर्चों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की आंतिम तारीख आज

पहले चरण के चुनाव के लिये नामांकन की अंतिम तारीख खत्म हो गया है। आज नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी का दिन है। इसके साथ ही कई सीटों पर गठबंधन दलों के द्वारा पर्चा भरा गया है। जिससे सीटों पर आपसी धमासान की स्थिति बन गई है। हालांकि इसको लेकर दोनों गठबंधन में चर्चा का दौर जारी है। उम्मीद है कि कुछ ठोस निर्णय निकल कर सामने आ सकता है।

इंडिया गठबंधन में कई सीटों पर फ्रैंडली फाइट

अगर महागठबंधन की बात करे तो राजद-कांग्रेस और सीपीआई को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कहलगांव में कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा की टक्कर में राजद के रजनीश यादव हैं। बछवारा सीट पर कांग्रेस के गरीबदास और सीपीआई के अवधेश राय में मुकाबला है। वैशाली में कांग्रेस के संजीव कुमार और राजद के अजय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। जाले में कांग्रेस के नौशाद की टक्कर में राजद के ऋषि मिश्रा हैं। जबकि चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन और राजद की उम्मीदवार सौरव कुमार की पत्नी मैदान में हैं। लालगंज, घोसी और गौराबैराम सीटों पर भी स्थिति समान है। ऐसी स्थिति में सीटों को लेकर समझाने में सफलता नहीं मिलती है तो चुनाव दिलचस्प होगा। इसके परिणाम का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : Big Breaking : पंजाब के सरहिंद में बड़ा ट्रेन हादसा, गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img