बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

259
Advertisment

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बिहार में अबतक 54 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस इससे पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नाम थे, वहीं दूसरी सूची में सिर्फ एक प्रत्याशी का नाम था।

Advertisment

DIARCH Group 22Scope News

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम थे

आपको बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम थे जिनमें कुटुम्बा सीट से पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख राजेश राम और कदवा से सीएलपी नेता शकील अहमद खान को मैदान में उतारा गया। पार्टी ने राजद सहित महागठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

20251018 220647 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बाबा बूढ़ानाथ दरबार पहुंचे भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, आज भरेंगे पर्चा

Advertisement