Bihar Election Security: झारखंड के 10 जिलों में Bihar Wanted Criminals की तलाश शुरू, IG अभियान ने दिए सख्त निर्देश

बिहार चुनाव के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट, 10 सीमावर्ती जिलों में बिहार के वांटेड अपराधियों की तलाश। IG अभियान ने एसपी को दिए सख्त निर्देश।


Bihar Election Security : बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बिहार की सीमा से सटे झारखंड के दस जिलों में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में शनिवार को झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज एस. ने सीमावर्ती जिलों के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।

आईजी अभियान ने बताया कि बिहार के वांटेड अपराधियों की तलाश के लिए झारखंड के हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहिबगंज और दुमका जिलों के एसपी को टास्क सौंपा गया है। इन जिलों में बिहार से फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 


Key Highlights:

  • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में

  • सीमावर्ती 10 जिलों के एसपी को वांटेड अपराधियों की तलाश का टास्क

  • आईजी अभियान माइकल राज एस. ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश

  • अपराधियों, माओवादियों और अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी के आदेश

  • बिहार-झारखंड सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट और मिरर चेक पोस्ट

  • अंतरराज्यीय सूचना साझा कर की जाएगी संयुक्त कार्रवाई


Bihar Election Security : माओवादियों और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई

आईजी अभियान ने सभी संबंधित एसपी को निर्देश दिया है कि चुनाव के दौरान माओवादियों, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और धन के अंतरराज्यीय आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

इस उद्देश्य से बिहार-झारखंड की सीमाओं पर चेक पोस्ट और मिरर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इनकी नियमित समीक्षा कर सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

Bihar Election Security : संयुक्त निगरानी और सूचना साझेदारी

आईजी अभियान ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस आपस में गोपनीय सूचनाएं साझा करेगी। सक्रिय आपराधिक गिरोहों, उनके सरगनाओं और अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। झारखंड में रहने वाले बिहार के वांछित अपराधियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बोकारो के जोनल आईजी सुनील भास्कर, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के डीआईजी धनंजय कुमार सिंह, और दसों सीमावर्ती जिलों के एसपी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को चुनाव अवधि में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Highlights

Saffrn

Trending News

Rajya Sabha Election 2026: झामुमो ने चुनाव आयोग से मांगी Special...

 झामुमो ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से विशेष निगरानी की मांग की है। पार्टी ने आर्थिक प्रलोभन...

Inflation Impact: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़े राशन, दूध और साबुन...

 पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से रांची समेत झारखंड में रोजमर्रा के सामान महंगे हो गए हैं। दूध, दाल, साबुन और बस किराये पर असर...

JAC Vocational Result 2026: इंटर वोकेशनल परीक्षा में 95.48% छात्र सफल,...

जैक ने इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 95.48 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष से...

Jharkhand DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60%...

 झारखंड सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% करने जा रही है। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग...

CBSE OSM Controversy: री-इवैल्युएशन में गलत Answer Sheet अपलोड होने का...

 सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने री-इवैल्युएशन में गलत आंसर शीट अपलोड होने का आरोप लगाया है।CBSE OSM...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img