Ranchi Railway Station Rush: दिवाली-छठ में यात्रियों की भीड़, Airfare तीन गुना तक बढ़ा

रांची रेलवे स्टेशन पर दिवाली-छठ में भारी भीड़, यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू। फ्लाइट किराया तीन गुना तक बढ़ा, स्टेशन पर कड़ी निगरानी।


Ranchi Railway Station Rush रांची: दिवाली और छठ पर्व को लेकर रांची रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भर गया है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर विशेष प्रबंधन व्यवस्था लागू की है ताकि अव्यवस्था की स्थिति न बने।

स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। यहां यात्रियों को टिकट जांच के बाद ही कतारबद्ध तरीके से प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिन यात्रियों की ट्रेन तीन से चार घंटे बाद है, उन्हें पार्किंग में ही इंतजार करने का निर्देश दिया गया है। स्टेशन प्रबंधन ने प्लेटफार्म संख्या एक पर भी बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की है।


Key Highlights:

  • रांची रेलवे स्टेशन पर दिवाली और छठ को लेकर यात्रियों की भारी भीड़

  • स्टेशन पर बैरिकेडिंग और टिकट जांच की नई व्यवस्था लागू

  • जिनकी ट्रेन में देरी, उन्हें पार्किंग में रुकने का निर्देश

  • सीसीटीवी से लगातार निगरानी, भीड़ नियंत्रित करने में जुटे अधिकारी

  • प्लेटफार्म 1 से 4 तक प्रवेश के लिए बनाए गए अलग मार्ग

  • फ्लाइट किराए में 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी, यात्रियों की जेब पर बोझ


Ranchi Railway Station Rush:

प्लेटफार्म संख्या दो, तीन और चार पर जाने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग मार्ग बनाए गए हैं। आरपीएफ थाना के पास यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं। पार्किंग से फुट ओवरब्रिज के रास्ते प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच भी की जा रही है। जिनके पास टिकट नहीं हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Ranchi Railway Station Rush:फ्लाइट किराया आसमान पर

दिवाली के मौके पर रांची आने वाली फ्लाइटों के किरायों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को विभिन्न शहरों से रांची आने वाले यात्रियों को 3 से 4 गुना अधिक किराया चुकाना पड़ा।

रविवार को हालांकि किराए में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दरें अभी भी सामान्य से काफी अधिक बनी हुई हैं।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...