मोहनिया विधानसभा से RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन ने किया नामांकन, सत्ता पक्ष पर साधा निशाना

मोहनिया/नवादा : कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से आज यानी 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्याशी श्वेता सुमन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार मोहनिया विधानसभा की जनता बदलाव के मूड में है। बक्सर लोकसभा के सांसद सुधाकर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में राजद की सरकार बनने जा रही है और कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर राजद का परचम लहराएगा।

DIARCH Group 22Scope News

कैमूर जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है

कैमूर जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। अधिसूचना जारी होने के आठवें दिन आज मोहनिया विधानसभा में नामांकन का खाता खुला। राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी माताएं, बहनें और अभिभावक अपने बेटे को आशीर्वाद दें। इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरा साथ दें। मेरी लड़ाई मोहनिया से भ्रष्टाचार मिटाने की लड़ाई है। राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन ने आगे कहा कि इस बार मोहनिया विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन रोकना और रोजगार सृजन उनके मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।

RJD प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा देवी ने कराया नामांकन

आपको बता दें कि नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा देवी ने नामांकन कराया। नवादा आज गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्णिमा यादव ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। उनके नामांकन में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता के साथ लोग पहुंचे हुए थे।

Purnima Devi 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : RJD ने 143 प्रत्याशियों की जारी की पूरी लिस्ट…

ओम प्रकाश तिवारी और अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...