बिहार विधानसभा चुनाव : RJD ने 143 प्रत्याशियों की जारी की पूरी लिस्ट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो गया है। पहले दौर के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण के लिए आज यानी 20 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। साथ ही दोनों गठबंधनों के साथ-साथ अन्य दल की तरफ से प्रत्याशियों का पूरा ऐलान भी हो चुका है। वहीं सभी पार्टियों की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। सभी दल के बड़े नेता चुनावी मैदान में उतर भी चुके हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से अभी थोड़ी देर पहले अपनी 143 प्रत्याशियों के नाम के साथ पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जारी की गई लिस्ट, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लिस्ट निकाली

आपको बता दें कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जारी इस लिस्ट में युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। राजद ने महुआ से मुकेश रोशन को प्रत्याशी बनाया है जो तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। राजद ने इस बार 18 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों और 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। पार्टी ने इसे सामाजिक समरसता और प्रतिनिधित्व का प्रतीक बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी एक बार फिर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

यह भी देखें :

सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को झाझा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, दरभंगा ग्रामीण से छह बार के विधायक ललित यादव को टिकट मिला है। लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले भोला यादव बहादुरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सीवान से राजद उम्मीदवार होंगे। दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर सीट से टिकट मिला है, जो चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे वहां का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।

RJD List 1 22Scope News

RJD List 2 22Scope News

RJD List 3 22Scope News

RJD List 4 22Scope News

यह भी पढ़े : ओवैसी की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 2 गैर मुस्लिमों को भी टिकट

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...