RJD को लगा बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

मोहनिया विधानसभा सीट : श्वेता सुमन का नामांकन रद्द – बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नामांकन रद्द होने की खबरें लगातार आ रही हैं। ताजा घटना बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा सीट से आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। मोहनिया से राजद के उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। आयोग को जांच में पता चला कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था।

हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना। चुनाव आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य करार दिया है।

DIARCH Group 22Scope News

श्वेता सुमन के नामांकन को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं। बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है। चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर किया और श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की।

जांच में पाया गया कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया।

RJD को लगा बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द
RJD को लगा बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

यह भी पढ़े : मोहनिया विधानसभा से RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन ने किया नामांकन, सत्ता पक्ष पर साधा निशाना…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...