नकटी डैम में पानी में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

नकटी डैम में पानी में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जमुई : झाझा में मंगलवार को थाना क्षेत्र के नकटी डैम में पानी मे प्लास्टिक के बोरा में बंद महिला (करीब 30 वर्ष) का शव मिला जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी अनुसार, कुछ लोग नकटी डैम की ओर गया तो देखा कि डैम के किनारे पानी मे एक बोरा पड़ा हुआ है उसमें एक महिला का शव है। जिसके बाद शव के मिलने की खबर आग की तरह चारों और फैल गया जिसके बाद लोगों की भीड़ डैम किनारे जुट गई और लोगों ने शव मिलने की जानकारी झाझा थाना को दिया।

Goal 7 22Scope News

शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सका। पानी मे बंद बोरा मिले शव भी सड़ीगली अवस्था में था जिससे पुलिस को शव की शिनाख्त में और परेशानी बढ़ गई। उसके बाद शव की शिनाख्त को लेकर अगल-बगल के गांव में भी पुलिस संर्पक किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।

यह भी देखें :

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम को भेजा

पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मामले में एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास में है और हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Jamui Body 1 22Scope News

ये भी देखे :    तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- ई गजब आदमी है भाई!!!

ब्रम्हदेव यादव की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...