Commercial Advertisment

Giridih : डैम में अज्ञात युवती का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदाईबांग डैम में रविवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध अवस्था में पानी में तैरता हुआ मिला, जिसे सबसे पहले वहां नहाने गए एक ग्रामीण ने देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी तिसरी थाना को दी गई।

Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Giridih : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Koderma : मच गई सनसनी: कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव, अब जांच में जुटी पुलिस… 

दो से तीन दिन पहले हुई है मौत

सूचना पर तिसरी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव की हालत से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jamtara Crime : मचा हड़कंप: अवैध बालू का काला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सहित… 

Giridih : अब तक नहीं हुई युवती की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : मामले की जानकारी देते ग्रामीण
Giridih : मामले की जानकारी देते ग्रामीण

घटना की सूचना पर भाजपा नेता सुनील साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बेलवाना मुखिया पति उमर फारुख सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी युवती के लापता होने की कोई सूचना नहीं थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती आसपास की नहीं बल्कि किसी अन्य क्षेत्र की हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दूध वाली गाड़ी ने कार में मारी जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत… 

पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव की पहचान में जुट गई है। मामला आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या-तीनों एंगल से जांच के दायरे में है। तिसरी थाना प्रभारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें…

Lohardaga : आदिवासी मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर, झारखंड में मिला ये स्थान… 

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर… 

Bokaro : टोटो में बैठाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Horoscope Today : वृषभ राशि वालों के जिंदगी में आ सकती है ये नई खुशियां… 

JAC 12th Result 2025 : धनबाद की बेटी ने लहराया परचम, इंटर साइंस में बनी झारखंड टॉपर… 

Breaking : 12वीं परीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के खराब प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग सख्त, शोकॉज नोटिस जारी…

Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर… 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...