Commercial Advertisment

Ranchi Breaking : धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से एक युवती का शव बरामद किया है। युवती की पहचान हिंदपीढ़ी के शाहीन परवीन के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शाहीन दो दिनों से लापता थी जिसके बाद उसका शव आज धुर्वा डैम में तैरता मिला है।

Ranchi Breaking : दो दिन पहले भी हुआ था युवती का शव बरामद
Ranchi Breaking : दो दिन पहले भी हुआ था युवती का शव बरामद

Ranchi Breaking : 4 साल पहले हुई थी शादी

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती दो दिनो से घर से लापता थी। वह काफी तनाव में थी।

परिजनों ने बताया कि युवती की शादी 4 साल पहले बंगाल में हुई थी पर शादी के एक साल बाद ही उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया। कई दिनों से वह काफी तनाव में थी। मृतिका का एक 3 साल का बच्चा भी है। हालांकि पुलिस युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Ranchi Breaking : दो दिन पहले भी मिला था युवती का शव

बताते चलें कि दो दिन पहले ही हटिया की एक छात्रा ने भी धुर्वा डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा को उसके माता पिता ने बस पढ़ने के लिए डांटा था जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली थी। यह पहला मामला नहीं है जब इस डैम में कोई शव बरामद किया गया है। आए दिन इस डैम से कई लोगों के शव बरामद किये गए हैं।

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...