Advertisment

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- ई गजब आदमी है भाई!!!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का बयानबाजी का दौर जारी है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर चुनावी अभियान के दौरान की गई हरकत पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ई गजब आदमी है भाई!!! मुख्यमंत्री अगर स्वस्थ है तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है? मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

DIARCH Group 22Scope News

नीतीश कुमार के सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला

आपको बता दें कि नीतीश कुमार के सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। जब रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। तभी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि हाथ में दीजिए। लेकिन नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई। इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सीएम पर तंज कसा।

यह भी देखें :

CM नीतीश कुमार ने रमा निषाद की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

उनकी यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की। नीतीश कुमार के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद, जदूय नेता और एनडीए के नेता भी मौजूद रहे। मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा और कांटी सीट से अजीत कुमार जदयू के उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े : चुनावी रण में कूदे नीतीश कुमार, मीनापुर में कर रहे हैं जनसभा, कहा- महागठबंधन में उलझन बरकरार…

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...