मधेपुरा के बिहारीगंज में जदयू प्रत्याशी का स्थानीय कर रहे विरोध, जीत के बाद वापस नहीं आने पर दाग रहे सवाल

मधेपुरा के बिहारीगंज में जदयू प्रत्याशी का स्थानीय कर रहे विरोध, जीत के बाद वापस नहीं आने पर दाग रहे सवाल

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक निरंजन मेहता को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दो बार से लगातार विधायक रहे निरंजन मेहता पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे सिर्फ चुनाव के समय ही क्षेत्र में नजर आते हैं और एनडीए के नाम पर वोट लेकर जीत जाते हैं।

DIARCH Group 22Scope News

विधायक के खिलाफ खुलकर नारेबाजी कर हैं लोग

जनता के बीच नाराजगी का आलम यह है कि उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को खुलकर अपने प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते और सवाल उठाते देखा जा सकता है।

2 4 22Scope News

विधायक से 10 सालों का हिसाब मांग रहे लोग

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पिपरा करौती गांव में निरंजन मेहता जब जनसंपर्क के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और वापस जाओ के नारे लगाने लगे। वहीं ग्वालपाड़ा क्षेत्र में लोगों ने विधायक से पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बदतर है, लेकिन विधायक ने कभी स्थायी समाधान की कोशिश नहीं की।

1 18 22Scope News

वहीं मुरलीगंज बाजार में  स्थानीय व्यापारियों ने भी जदयू प्रत्याशी के प्रति नाराजगी जाहिर की। कई लोग उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं और कामकाज पर असंतोष जता रहे हैं।

यह भी देखें :  

विधायक खुद स्वीकार कर रहे हैं, हम 2 बार ही आते हैं

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक वीडियो में खुद विधायक निरंजन मेहता कहते हुए नजर आ रहे हैं हम दो बार ही आपके बीच आते हैं। एक बार वोट मांगने और दूसरी बार जीतकर धन्यवाद देने। इस बयान ने लोगों की नाराजगी को और भड़का दिया है। फिलहाल ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़े : चुनावी दौरे पर छपरा पहुंचे सम्राट चौधरी, NDA प्रत्याशी के समर्थन में की वोट की अपील

रमन कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...