टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं का सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से राजद को लग सकता बड़ा झटका

टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं का सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से राजद को लग सकता बड़ा झटका

दरभंगा : दरभंगा जिले मेंबिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में असंतोष गहराता जा रहा है। पार्टी के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जिसमे प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव और जिला महासचिव आदि शामिल है।

Goal 7 22Scope News

RJD प्रदेश नेतृत्व पर लगाया बड़ा आरोप

दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नाराज नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई और पार्टी सुप्रीमो सहित शीर्ष नेतृत्व पर ‘आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने’ का गंभीर आरोप लगाया। वहीं राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव ने कहा कि हम अति पिछड़ा समाज वर्षों से राजद के लिए खून-पसीना बहा रहे थे, लेकिन टिकट बंटवारे में इस समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी में अब विचारधारा नहीं, बल्कि व्यक्ति-विशेष की चापलूसी और आर्थिक ताकत का बोलबाला है। इसीलिए हमलोग राजद के प्राथमिकता से सामूहिक इस्तीफा दिया है।

विडियों देखे :

समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी पार्टी के लिए नुकसानदेह

वहीं इस्तीफा देने वालों में शामिल पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद नेता भोला सहनी ने कहा कि पार्टी में समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि यह असंतोष आने वाले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर सीधा असर डालेगा। भोला सहनी ने कहा कि अब वे सम्मानजनक राजनीति करेंगे, न कि अपमानजनक समझौते। वहीं उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वालों में जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कई प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

ये भी पढ़े :  Bihar Chunav 2025 : बिहार दौरे पर आये कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत क्या खोल पायेंगे गठबंधन की गांठ ? कल की प्रेसवार्ता पर टिकी सबकी आस !

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...