Bihar Chunav 2025 : बिहार दौरे पर आए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत क्या खोल पाएंगे गठबंधन की गांठ ? कल की प्रेसवार्ता पर टिकी सबकी आस !

Bihar Chunav 2025 : बिहार दौरे पर आए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत क्या खोल पाएंगे गठबंधन की गांठ ? कल की प्रेसवार्ता पर टिकी सबकी आस !

पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर अंतिम समय तक कोई सहमति नहीं बना पाई। जिसका असर ये हुआ कि कई सीटों पर आपस में टकराव की स्थिति बन गई है। इसी असमंजस के बीच बिहार दौरे पर हैं। अशोक गहलोत क्या खोल पाएंगे गठबंधन की गांठ ?

Goal 7 22Scope News

दर्जन भर सीटों पर है फ्रेंडली फाइट

महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर All is Well का दावा करने वाले नेता अंतत: सीटों को लेकर आपसी सहमति नही बना सके। इसका परिणाम यह हुआ की दर्जन भर सीटों पर गठबंधन दलों के बीच ही टकराव की स्थिति बन गई है। राजदकांग्रेस छह सीटों पर आमने-सामने है तो चार सीटों पर कांग्रेस-सीपीआई और दो सीटों पर राजद और विकासशील इंसान पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में डटे हैं।

ass 22Scope News

बछवाड़ा, बिहारशरीफ, राजापाकर और करगहर में कांग्रेस-सीपीआई एक दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे

बछवाड़ा, बिहारशरीफ, राजापाकर और करगहर में कांग्रेस-सीपीआई एक दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। जबकि बाबू बरही और चैनपुर में राजद-विकासशील इंसान पार्टी आपस में उलझेंगे। महागठबंधन में आपसी खींचतान से मतदाताओं में भी भ्रम की स्थिति है। दिल्ली से लेकर पटना तक कई बैठकों के दौर से भी इनके अंदर की दूरी मिटा नहीं सकी। अशोक गहलोत का दौरा इसी परिपेक्ष में है और माना जा रहा है कि कल की प्रस्तावित बैठक में स्थिति स्पष्ट हो जाए।

कुल 243 सीटों के मुकाबले 254 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी

विधानसभा की कुल 243 सीटों के मुकाबले राजद ने 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 सीटों पर वीआईपी 15 सीट पर, सीपीआई(एमएल) 20 सीटों पर, सीपीआई नौ सीटों पर सीपीएम चार और वीआईपी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है।

तेजस्वी-गहलोत की मुलाकात

महागठबंधन में जारी विवाद को शांत करने के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत पटना पहुंचे। जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद गुरुवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने पर सहमति बन गई है। रात में अशोक गहलोत की तेजस्वी और लालू यादव के अलावा महागठबंधन के दूसरे दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की संभावना है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी को महागठबंधन की तरफ से सीएम का कैंडिडेट नहीं घोषित किए जाने को लेकर भी राजद नाराज है।

G32mMewW0AAghIr 22Scope News

MP पप्पू यादव भी जता चुके है नाराजगी

यहां आप को बता दे कि सीटों को लेकर जारी उठा पठक पर सांसद पप्पू यादव भी असंतोष जता चुके हैं। साफ शब्दों में कहा है कि इससे एनडीए को लीड मिलेगी। इसलिए इन बातों पर जल्द सहमति बनाना आवश्यक है। अशोक गहलोत सीटों को लेकर फंसे पेंच का हाल कितना निकाल पाते हैं ये तो कल ही पता चल पाएगा और इसका असर चुनाव में कितना निकलेगा। ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन यह स्थिति गठबंधन की सेहत के लिए अच्छा तो कतई नहीं है।

cong mp 22Scope News

य़े भी पढ़े : RJD को लगा बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...