फर्जी TTE बनकर यात्रियों से वसूली करते सेना का जवान गिरफ्तार, जानिए कैसे पकड़ाया

Desk. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक सेना का जवान फर्जी टीटीई (TTE) बनकर ट्रेन में यात्रियों से पैसे वसूलते पकड़ा गया। यह पूरा मामला झेलम एक्सप्रेस का है, जो झांसी से ग्वालियर की ओर जा रही थी।

फर्जी TTE बनकर यात्रियों से वसूली

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमल पांडे, जो भारतीय सेना में कार्यरत है, ट्रेन की बोगी में यात्रियों से खुद को TTE बताकर अवैध वसूली कर रहा था। वह बिना सीट यात्रा कर रहे यात्रियों को सीट दिलाने का झांसा देकर पैसे ले रहा था। इसी दौरान एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और साथ ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई।

आरपीएफ की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम तुरंत हरकत में आई और झेलम एक्सप्रेस की बोगी में पहुंचकर कमल पांडे को यात्रियों से वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद उसे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

मामले में जांच जारी

जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल पांडे सेना में कार्यरत है और उत्तर प्रदेश में पदस्थ है। उसके पास से 1620 रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जो उसने यात्रियों से वसूले थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...