दानापुर में चुनावी माहौल गरमाया, मीसा ने RJD कार्यालय का किया उद्घाटन, NDA पर किया तीखा हमला

दानापुर : दानापुर में चुनावी माहौल गरमा गया है। सगुना मोड़ स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सांसद मीसा भारती ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा उम्मीदवार दिया है जो न परिवार को छोड़ता है, न पार्टी को छोड़ता बस दूसरों को आगे बढ़ने नहीं देता। मीसा ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब वे राजद में थे तब भी किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया और अब भाजपा में जाकर वहीं रवैया अपनाए हुए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

महागठबंधन का मकसद साफ है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना – मीसा भारती

मीसा भारती ने कहा कि महागठबंधन का मकसद साफ है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना और बिहार को बेरोजगारी व पलायन से मुक्त करना। मीसा ने कहा कि हमारे परिवार को गाली दीजिए, लेकिन बिहार के नौजवानों को रोजगार तो दीजिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली पर तंज कसते हुए बोलीं कि भाजपा बताना चाहती है कि बिहार में भी योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए, जिससे हमारे ‘चाचा जी’ का पत्ता साफ हो जाएगा। मौके पर आभा लता, केडी यादव, दीनानाथ यादव, सुनील राय और मो. रियाज मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 28 अक्टूबर को महागठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र !

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...