RJD खेमे के अति पिछड़ा नेताओं में मची भगदड़ कई प्रमुख नेताओं ने थामा JDU का दामन

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आज आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) खेमे के अति पिछड़ा समाज के कई प्रमुख नेता जो पूर्व में जदयू से जुड़े रहे थे घर वापसी की। इनमें मुख्य रूप से वैशाली के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार साहनी, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती और वरिष्ठ नेता कुंडल वर्मा शामिल हैं। इन तीनों नेताओं के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता भी जदयू परिवार का हिस्सा बने।

Goal 7 22Scope News

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवायी

इस मौके पर सभी नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने जदयू की सदस्यता दिलाई और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाओं के साथ जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत किया। संजय झा ने कहा कि अति पिछड़ा समाज पूरी मजबूती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। इसका मुख्य कारण बीते 20 वर्षों में अति पिछड़ा समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजद केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और उसका आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। झा ने आह्वान किया कि सभी लोग चुनाव में सक्रिय होकर नीतीश कुमार के हाथों में पुनः बिहार की बागडोर सौंपने का संकल्प लें।

इस खास मौके पर जदयू के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अरविंद निषाद, मनीष कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बोधगया जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मेहता, राजकुमार मांझी, ब्रजेश कुमार, विकास वर्मा, उपेंद्र चौधरी, मोहित वर्मा और रवि रंजन कुशवाहा सहित पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।

JDU Party 1 4 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से PM मोदी ने की संवाद, कहा- देश में चल रहा है ‘GST उत्सव बचत’

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...