सीतामढ़ी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार — डीएम, एसपी

सीतामढ़ी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार — डीएम, एसपी

सीतामढ़ी : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बताया कि जिले में आगामी 11 नवम्बर, 2025 को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान कार्य को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कृतसंकल्पित है।

जिले की विधानसभा सीटों पर कुल 85 उम्मीदवार है मैदान में

उन्होंने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर के उपरांत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 85 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। जिनमें रीगा में 10, बथनाहा में 11, परिहार में 09, सुरसंड में 11, बाजपट्टी में 13, सीतामढ़ी में 13, रुन्नीसैदपुर में 09 तथा बेलसंड में 09 प्रत्याशी हैं। मतदाताओं के बीच मतदान की तिथि से 5 दिन पूर्व मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिये पर्याप्त संख्य़ा में अधिकारी हैं

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में 08 सामान्य प्रेक्षक, 02 व्यय प्रेक्षक एवं 01पुलिस प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखेंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर पदाधिकारी , एस एस टी,एफ एस टी पोस्ट एवं उड़नदस्ता टीमों की तैनाती साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहाँ विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

बार्डर ईलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने बताया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर सुदृढ़ किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी एवं जिला पुलिस के संयुक्त गश्ती दल लगातार सक्रिय हैं। इंडो–नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या सीमा पार से असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोका जा सके।

संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी,सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था 

उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच, सर्च अभियान तथा संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च का संचालन किया जा रहा है। मतदान के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सशस्त्र बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को तैनात किया जाएगा

जिला प्रशासन की अपील निर्भय होकर करे मतदान

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

132121 लीटर अवैध शराब , 50 किलो गांजा और 08 लाख से अधिक नकदी बरामद

जिले में विधि व्यवस्था संचालन के क्रम में अब तक कुल 471 गिरफ्तारी हुई है जिनमें 10 पेशेवर अपराधी हैं। 132121 लीटर अवैध शराब साथ ही 50 किलो गांजा, 08 लाख से अधिक नकदी और 09 आर्म्स एवं 24 गोली भी जब्त की गई है। जिले में 150 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए की धारा लगाया गया।

शत- प्रतिशत मतदान के लिये जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित

स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, रैलियाँ, मानव श्रृंखला, दीवार लेखन, रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के जरिए मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। “शत-प्रतिशत मतदान — सीतामढ़ी का अभियान” को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन जनसहयोग के साथ निरंतर प्रयासरत है।

जिला निर्वाचन कोषांग द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का नंबर

06226—455868, 06226—455869, 06226—455870 चालू किया गया है। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्प लाइन नंबर 1950 का उपयोग किया जा सकता है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Saranda Operation में घिरा 1 करोड़ का इनामी नक्सली, सुरक्षा बलों...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी, 1 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा घेरे में होने का दावाSaranda Operation रांची:...

Fake Caste Certificate: रिम्स Ranchi में MHA छात्रा का नामांकन रद्द,...

 रिम्स रांची ने एमएचए छात्रा का नामांकन रद्द किया, फर्जी जाति प्रमाण पत्र और दुष्कर्म साजिश के आरोप में कार्रवाईFake Caste Certificate रांची: Rajendra...

JAC 10 Result के बाद इंटर Admission में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कटऑफ...

जैक 10वीं रिजल्ट के बाद इंटर कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, बेहतर रिजल्ट से बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कटऑफ 80% तक जा सकती हैJAC 10 Result...

उत्पाद सिपाही Answer Key 2023: जारी, 4 मई तक दर्ज करें...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, अभ्यर्थी 4 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैंउत्पाद सिपाही Answer Key 2023 रांची:Jharkhand...

CISCE Board Result 2026: आज जारी, ICSE 10th और 12th रिजल्ट...

 सीआईएससीई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होगा, छात्र cisce.org पर रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकेंगेCISCE Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img