सम्राट ने कहा- बिहार अब बढ़ता बिहार है, लालू यादव अब अन्याय मत कीजिए

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने आज राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि छठ के मौके पर ट्रेन नहीं चलाने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब छठ के समय उन्होंने 178 विशेष ट्रेन चलाने का काम किया था। पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आग्रह पर 12,075 ट्रेनें चला रही है। इसके बाद लालू यादव किस मुंह से आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरा आंकड़ा भी जारी किया।

Goal 7 22Scope News

लालू यादव का बेटा फोटो लगाकर नायक बनने की बात करता है – सम्राट चौधरी

उन्होंने तेजस्वी की तस्वीर लगाकर नायक बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव का बेटा फोटो लगाकर नायक बनने की बात करता है, लेकिन बिहार की जनता इस परिवार को खलनायक मानती है और लालू के प्रतिनिधि महानालायक हैं। बिहार की जनता यदि किसी को खलनायक मानती है तो वह लालू यादव हैं जिन्होंने बिहार को 20 साल पीछे कर दिया। 15 साल बिहार के विकास को रोका। सम्राट चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद लालू यादव एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए। उन्होंने खुद 178 ट्रेनें चलाईं और आज 12,075 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो वापस लौटने का काम करेंगे, उन्हें कंफर्म टिकट और 20 प्रतिशत टिकट मूल्य में सब्सिडी भी देने का काम किया जाएगा।

सम्राट ने कहा- लालू यादव लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं

सम्राट ने कहा कि लालू यादव लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं। जिन्होंने कुछ नहीं किया हो, बिहार को लूटा हो, चारा और अलकतरा घोटाला किया हो, एमपी, एमएलए बनाने के लिए जमीन लिखवाया हो, होटल देने के लिए जमीन लिखवाया हो। उन्होंने आगे लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि लालू यादव लोकतंत्र से मजाक मत कीजिये। बिहार की जनता अब विकास के साथ है अब बिहार के साथ अन्याय मत कीजिये। बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार है। इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी व एमएलसी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और एमएलसी अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...