नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी सभा में गरज रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण की प्राप्त की थी। यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था। जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था। जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से छह माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उड़ता रहा था। ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी ने किया था।

DIARCH Group 22Scope News

मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मगर पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है। ये एनडीए का शासन है, अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता। पीएम मोदी ने तय किया है – विकास भी, विरासत भी। यहीं पर एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने वाले हैं। बिहार में अनेक बड़े कारखाने, एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री हम लगाएंगे, जो किसानों की आय भी बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी होगा।

Amit Shah Nalanda 1 22Scope News

लालू-राबड़ी के जमाने में यहां कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरण में कराने पड़ते थे – शाह

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में दो चरण में चुनाव होने वाले हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी के जमाने में यहां कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव छह-छह चरण में कराने पड़ते थे। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी और नीतिश बाबू के शासन में छह चरण की जगह दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। इस बार फिर एनडीए सरकार बना दो, अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा।

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार की कानून व्यवस्था की बात कर रहे थे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जरा अपने गिरेबान में झांककर देखिए। 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 फीसदी की कमी, डकैती की घटनाओं में 80 फीसदी की कमी और फिरौती की घटनाओं में 80 फीसदी की कमी आई है और 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है। बिहार अब सुरक्षित हुआ है।

Amit Shah Nalanda 2 22Scope News

अमित शाह ने कहा- बिहार की डबल इंजन की सरकार से जनता खुश है

अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपए एक ही बटन दबाकर ट्रांसफर करने का काम किया है। सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की। युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद दो वर्ष तक एक हजार रुपए भत्ता मिलेगा। विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय सात हजार से बढ़ाकर नौ हजार किया और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी डबल कर दिया गया है।

यह भी देखें : मुंगेर में अमित शाह की विशाल जनसभा, लोगों की भारी भीड़, NDA के कई नेता मौजूद 

लालू अपने बेटे को CM जबकि सोनिया अपने बेटे को PM बनाना चाहती हैं – गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जो परिवार की राजनीति करते हैं, वो अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं। शाह ने आगे कहा कि आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और पांच साल आशीर्वाद दीजिए। हम बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे।

Amit Shah Nalanda 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अमित शाह का मुंगेर में लालू यादव पर हमला, कहा- उनके समय में बिहार से उद्योग चले गए व राज्य पिछड़ा बन गया…

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img