Advertisment

सड़क हादसा: घायल तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे, समाजसेवी निरंजन यादव ने बचाई जान

Godda: जिले से मानवीयता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। महागामा–मेहरमा NH-133 पर घोरीचक पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वह तड़प रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने में व्यस्त रहे।

समाजसेवी निरंजन यादव ने बचाई जानः

हादसे के कुछ मिनटों तक घायल युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। भीड़ में से कोई भी उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं कर रहा था। कई लोग तमाशबीन बने घटनास्थल पर खड़े रहे। इसी दौरान परसा गांव के समाजसेवी निरंजन यादव वहां से गुजर रहे थे। स्थिति देखकर उनका दिल पसीज गया। उन्होंने बिना देर किए अपनी वाहन रोकी और घायल युवक को उठाकर अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा पहुंचाया। जहां उसका इलाज शुरू कराया गया।

रिपोर्टः प्रिंस यादव

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...