महागठबंधन आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र, कर सकता है बड़ा वादा

पटना : बिहार चुनाव से पहले छठ महापर्व के चलते सियासत में कुछ दिनों का ब्रेक लग गया था। हालांकि, छठ पूजा के समापन के बाद अब एक बार फिर से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने वाला है। छठ महापर्व के समापन के तुरंत बाद आज यानी 28 अक्टूबर को बिहार महागठबंधन अपना घोषणा पत्र जारी करने वाला है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम चेहरा मुकेश सहनी के अलावा अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हो सकती हैं – सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हो सकती हैं। महागठबंधन के घोषणापत्र में हर परिवार में एक सरकारी नौकरी को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए तमाम वादे किए जा सकते हैं। महागठबंधन के घोषणापत्र से पहले सीपीआई ने अपना अलग से घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने भूमिहीनों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए कई बड़े वादे किए हैं। सीपीआई ने अपने घोषणापत्र में भूमिहीनों को जमीन, 65 फीसदी आरक्षण, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार, कल होगी जारी, राहुल नहीं रहेंगे मौजूद

Saffrn

Trending News

Jharkhand में तपती गर्मी के बीच आई राहत की बड़ी खबर,...

Jharkhand: Jharkhand में फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से बार-बार चेतावनी जारी किए जा रहे हैं,बेवजह घर से...

महिला थाना परिसर बना जंग का मैदान, सास-बहू में खूब हुई...

गयाजी : गयाजी शहर के महिला थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे सास और बहू के...

लूटकांड का पर्दाफाश : CSP संचालक से लूट करने वाले 3...

सिवान : सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक से लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीबी नगर...

Nirsa विधायक देर रात खुद निकले छापेमारी पर, दर्जनों अवैध कोयला...

Dhanbad: Nirsa विधायक अरूप चटर्जी अवैध कोयला कारोबार के के विरुद्ध आज पूरे लय में दिखे। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि अवैध...

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img