दरभंगा में शाह बोले, ‘जेल से बाहर नहीं आएंगे एक भी PFI’

दरभंगा : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के दरभंगा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें एनडीए के सभी उम्मीदवार और नेता शामिल हैं। शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर मिथिला और बिहार की धरती का सम्मान करने का काम किया है।

इसके साथ साथ स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण देकर पूरे मिथिला की संस्कृति और कला का सम्मान किया है। हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की है। शाह ने कहा कि एक भी पीएफआई जेल से बाहर नहीं आएंगे।

Goal 7 22Scope News

मैथिली भाषा को 8वीं अनुसूची में रखा – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैथिली भाषा को 8वीं अनुसूची में रखा। मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया। मखाना बोर्ड की स्थापना किया। यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है। साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया।

Amit Darbhanga 1 1 22Scope News

कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था – शाह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था। मोदी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे, कोई जवाब नहीं मिलता था। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं। मोदी ने देश में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की परंपरा शुरू की।

कांग्रेस की सरकारों के समय में यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था। मोदी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाकर, 100 से अधिक स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मैं आज वादा करके जाता हूं कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक एक भी पीएफआई वालों को जेल के बाहर आने नहीं देंगे।

हर गरीब को घर देने का काम मोदी ने किया है – गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों के लिए पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। हर गरीब को घर देने का काम मोदी ने किया है। इसी तरह किसानों को सालाना छह हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दिया जाता है। इसी तरह पीएम गरीब कल्यण अन्न योजना के तहत बिहार में आठ करोड़ 52 लाख गरीबों को पांच किलो अनाज मुफ्त मिलता है। एक करोड़ से अधिक जीविका दीदी के बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपए जमा करने का काम एनडीए सरकार ने किया है।

Amit Darbhanga 2 22Scope News

हर घर की 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दी – शाह

शाह ने कहा कि हर घर की 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दी। विधवा पेंशन 400 रुपए से 1,100 रुपए किया। इसी तरह बहुत सारे काम नीतीश सरकार ने बिहार के विकास के लिए किए हैं। मोदी ने कहा है कि एक लाख युवाओं को भाजपा पंच, सरपंच, तहसील पंचायत, जिला पंचायत, विधायक और सांसद का टिकट देकर पहली बार चुनाव लड़ाएगी। राजद का एक प्रभारी पूछ रहा था कि पहली बार किसको टिकट दिया।

यह भी देखें :

तो मैं बता देता हूं कि हमने 25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के टिकट दिया है। जबकि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनियां गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।

Amit Darbhanga 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : BJP का मेगा प्रचार प्लान तैयार, कल से ताबड़तोड़ रैली

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...